Monday 22 June 2015

history geograhphy

सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़े इतिहास के कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य :-
*************************************************************
● इतिहास का पिता किसे समझा जाता है— हेरोडोटस
● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल
● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है— इतिहास
● आग का अविष्कार किस युग में हुआ— पुरापाषण युग में
● पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था— शिकार करना
● मांडा किस नदी पर स्थित था— चिनाब पर
● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ— नवपाषण युग में
● सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.
● सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले— सुरकोटदा
● सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था— व्यापार
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— कांस्य युग
● सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे— ईंटों से
● सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था— लोथल (गुजरात)
● सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में है— राजस्थान में
● नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है— मोहनजोदड़ो
● सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ— कालीबंगा
● सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला— मोहनजोदड़ो में
● सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था— आघशिव
● सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ— बैल
● सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है— लोथल
● सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग करते थे— लाल रंग
● सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी— आद्य-ऐतिहासिक युग में
● सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं— दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी
● सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-सी थी— जौ एवं गेहूँ
● सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे— मातृशक्ति





✓ ✓ ✓ ✓ अन्तरिक्ष से सम्बन्धित बहुत सी रोचक जानकारी ✓ ✓ ✓ ✓
❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ ❂ 
1. अन्तरिक्ष में ध्वनि एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा सकती।
जी हाँ, ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए किसी न किसी माध्यम की आवश्यकता होती है और अन्तरिक्ष में निर्वात् होने के कारण ध्वनि को गति के लिए कोई माध्यम उपलब्ध नहीं हो पाता।
2. शनि ग्रह का घनत्व इतना कम है कि यदि काँच के किसी विशालाकार बर्तन में पानी भर कर शनि को उसमें डाला जाए तो वह उसमें तैरने लगेगा।
3. वृहस्पति इतना बड़ा है कि शेष सभी ग्रहों को आपस में जोड़ दिया जाए तो भी वह संयुक्त ग्रह वृहस्पति से छोटा ही रहेगा।
4. स्पेस शटल का मुख्य इंजिन का वजन एक ट्रेन के इंजिन के वजन का मात्र 1/7 के बराबर होता है किन्तु वह 39 लोकोमोटिव्ह के बराबर अश्वशक्ति उत्पन्न करता है।
5. शुक्र ही एक ऐसा ग्रह है जो घड़ी की सुई की दिशा में घूमता है।
6. चन्द्रमा का आयतन प्रशान्त महासागर के आयतन के बराबर है।
7. सूर्य पृथ्वी से 330,330 गुना बड़ा है।
8. अन्तरिक्ष में पृथ्वी की गति 660,000 मील प्रति घंटा है।
9. शनि के वलय की परिधि 500,000 मील है जबकि उसकी मोटाई मात्र एक फुट है।
10. वृहस्पति के चन्द्रमा, जिसका नाम गेनीमेड (Ganymede) है, बुध ग्रह से भी बड़ा है।
11. किसी अन्तरिक्ष वाहन को वायुमण्डल से बाहर निकलने के लिए कम से कम 7 मील प्रति सेकण्ड की गति की आवश्यकता होती है।
12. पृथ्वी के सारे महाद्वीप की चौड़ाई दक्षिण दिशा की अपेक्षा उत्तर दिशा में अधिक है, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि ऐसा क्यों है।
13. हमें आसमान नीला दिखाई देता है , लेकिन वास्तव में वह अंतरिक्ष यात्रियों को काला दिखाई देता है .
14. शुक्र ग्रह को 'पृथ्वी की बहन ' , प्रेशर कुकर की दशा वाला गृह , भोर का तारा , साँझ का तारा कहा जाता है .
15. युरेनस की अक्षीय स्थिति के कारण उसे ' लेटा हुआ ग्रह ' कहते है .
16. हमारे सौर मंडल में 8 ग्रह है , लेकिन हमें रात को नंगी आँखों से सिर्फ पांच- बुध, शुक्र , मंगल , वृहस्पति और शनि ग्रह ही दिखाई देते है . युरेनस , नेपच्यून तो हमसे बहुत दूर है , और पृथ्वी पर तो हम देख ही रहे है .
17. शनि को पीला , पृथ्वी को नीला , युरेनस को हरा , मंगल को लाल ग्रह कहते है.

No comments:

Post a Comment